अवैध होर्डिंग एवं फ्लैक्स पर निगम सख्त, थाटीपुर से गांधी रोड तक की कार्रवाई
ग्वालियर । बिना अनुमति एवं अवैध रूप से होर्डिंग, बोर्ड एवं फ्लेक्स लगाने वालों के खिलाफ होर्डिंग शाखा एवं मदाखलत अमले द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही यातायात को अवरूद्ध कर रहे अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव…

