तीन घंटे का शटडाउन ,दक्षिण का पानी गुल

 

ग्वालियर।  कहने को तो ग्वालियर दक्षिण प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार के केबीनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का विधान सभा क्षेत्र की बात करें तो विकास के नाम पर शून्य ग्वालियर दक्षिण का क्षेत्र नगर  निगम ग्वालियर के सौतेले बर्ताव को दो दशक  से सहने को मजबूरहै।

नगर निगम ग्वालियर ने शटडाउन के  हालात से निपटने के लिये कभी भी  बैकअप प्लान तैयर रखने में रुचि नही दिखाई है। जिसका परिणाम है कि  आये दिन शहर का कोई ना कोई हिस्सा पानी के लिये परेशान होता रहता है।

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल  ने तीन घंटे के लिये तिघरा फीडर संधारण   के लिये बंद रखा।  महज 3  घंटे का शटडाउन होने से ग्वालियर दक्षिण की रिहायशी बस्तियों और कॉलोनी के निवासियों को सोमवार सुबह से ही पानी की समस्या से दो चार होना पड़ेगा। ऐसी ही हालत दो  दिन पहले ही मुरार उपनगर की  मेन लाइन बर्स्ट होने से मुरार में पानी की त्राहि त्राहि मची रही।

नगर निगम ने क्या कहा

उपयंत्री मोतीझील  हेमंत कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि
रविवार को मध्यप्रदेश विद्युत मंडल तिघरा फीडर पर संधारण (मेंटेनेंस) कार्यों के कारण 3 घंटे विद्युत प्रवाह बंद रहा। उपयंत्री मोतीझील  हेमंत कुमार शर्मा  के अनुसार शटडाउन अवधि में तिघरा जल शोधन संयंत्र बंद रहा, जिसके परिणामस्वरूप हनुमान पहाड़ी से होने वाली जल आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रही।
इस कारण दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की वे टंकियां, जिन्हें तिघरा जल शोधन संयंत्र से भरा जाता है, पूर्ण क्षमता से नहीं भर सकी। फलस्वरूप सोमवार की प्रातःकालीन जलप्रदाय कम मात्रा एवं कम दबाव के साथ किया जा सकेगी।

मोतीझील जल संशोधन सयंत्र सूत्रों के मुताबिक पानी शुद्धिकरण का कार्य 24 घंटे चलता है। ऐसे में महज 3 घंटे बंद रहने से पानी की सप्लाई अनियमित रहने की बात आम आदमी के गले नहीं उतरती है। नगर निगम महापौर और नगरनिगम कमिश्ननर  शटडाउन के नाम टैक्यपेयर जनती की परेशानी कब समझेंगे।