राज्य उपभोक्ता आयोग भोपाल में विमल गुटखा के ब्रांड एम्बेसडरों की पेशी
भोपाल । विमल पान मसाला के ब्रांड में दाने-दाने में केसर के दावे की अपील पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश राज्य उपभोक्ता आयोगम ने पान मसाले ब्रांड की निर्माता जेब इंडस्ट्री और इसके ब्रांड एम्बेसडर सुपरस्टार अजय देवगन अक्षय कुमार शाहरुख खान टाइगर श्रॉफ और विक्रेता रसीला पान भंडार को नोटिस जारी कर 5 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।
गुना के विट्ठल अहिरवार ने विमल गुटखा का पाउच अपने मित्र के लिए खरीदा था जिसका विज्ञापन टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार अजय देवगन शाहरुख खान दाने-दाने में केसर का दम का दावा करते हैं। लेकिन उसके कंटेंट्स पर केसर का उल्लेख नहीं था। अपील कर्ता ने अपने गुना उपभोक्ता फोरम में अपील रद्द होने के मामला माननीय मध्य प्रदेश राज उपभोक्ता आयोग में अधिवक्ता अनुराग खास कलम के माध्यम से प्रस्तुत की विमल पान मसाला के ब्रांड में दाने-दाने में केसर के दावे को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश राज्य आयोग ने इस पान मसाले ब्रांड की निर्माता जेब इंडस्ट्री और इसके ब्रांड एम्बेसडर सुपरस्टार अजय देवगन अक्षय कुमार शाहरुख खान टाइगर श्रॉफ और विक्रेता रसीला पान भंडार कोआयोग ने 05.03.2026 को पेश होने का आदेश दिया है! अपील करता ने अपील में कहा है कि कैसर युक्तपान मसाला केवल ₹10 में कैसे मिल जाता है जब असली केसर 4 लाख से साढे चार लाख रुपए किलो है इसका प्रचार कर रहे अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ शाहरुख खान अजय देवगन सुपरस्टार जनता के बीच लोकप्रिय है लोग उन्हें रोल मॉडल मानते हैं ऐसे में पान मसाला के विज्ञापन में ब्रांड एंबेसडर दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं। इससे पहले राज्य उपभोक्ता फोरम ने पूर्व में 20 जनवरी को आयोग के समक्ष पेश होने को आदेश पारित कर नोटिस भेजे थे । लेकिन जब 20.जनवरी को कोई जवाब नहीं आया तो आयोग ने 5 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है।
अपील में कहा है कि कैसर युक्तपान मसाला केवल ₹10 में कैसे मिल जाता है जबकि असली केसर का बाजार मूल्य 4 से साढे 4 लाख रुपए किलो है ।इसका प्रचार कर रहे अक्षय कुमार टाइगर श्रॉफ शाहरुख खान अजय देवगन सुपरस्टार जनता के बीच लोकप्रिय है लोग उन्हें रोल मॉडल मानते हैं ऐसे में पान मसाला के विज्ञापन में ब्रांड एंबेसडर दावा करके लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
स्टार प्रचारकों के प्रभाव में आ जाते हैं युवा खाने लगते हैं पान मसाला अपील करता ने कहा कि इन चारों सुपरस्टार की युवाओं के माध्यम बड़ी लोकप्रियता है वह उन्हें आदर्श मानते हैं वह उनके प्रचार के प्रभाव में आकर पान मसाला खाना चालू कर देते हैं लगातार सेवन से 20 से 40 वर्ष की उम्र में आते-आते शारीरिक कमजोरी का शिकार हो जाते हैं।कई कैंसर से जानलेवा रोग का शिकार हो जाते हैं। इस तरह के विमल पान मसाला का प्रचार प्रसार फिल्मी सितारे करते हैं जो देश के राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित पद्मश्री पुरस्कार हासिल कर चुके हैं इसे यह पुरस्कार वापस लेना चाहिए और प्रचार प्रसार पर तत्काल रोक लगनी चाहिए।
क्या है मामला
गुना के विट्ठल अहिरवार ने एक विमल गुटखा पाउच अपने मित्र के लिए खरीदा था जिसका विज्ञापन टाइगर श्रॉफ अक्षय कुमार अजय देवगन शाहरुख खान आदि करते हैं कि दाने-दाने में केसर का दम जब पॉज देखा तो उसके कंटेंट्स पर केसर का उल्लेख नहीं था इसलिए विट्ठल ने अपने अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह यादव के माध्यम से उपभोक्ता फोरम गुना में परिवाद प्रस्तुत किया । लेकिन उपभोक्ता फोरम गुना ने यह कहते हुए किनारा कर लिया कि यह मामला पद्म श्री से सम्मानित अभिनेताओं से जुड़ा है , राष्ट्रीय स्तर का विषय है। यह हमारे क्षेत्रीय अधिकार नहीं है। मामले को राज्य उपभोक्ता फोरम में पेशकरने का आदेश पारित किया । जिस पर विठ्ठल अहिरवार ने मामले की अपील राज्य उपभोक्ता फोरम में की थी।

