मुंबई ।भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने वर्ष 2025-26 (1 अक्टूंबर2025 से 30 सितंबर 2026) के सीजन के लिये पुरुष और महिला खिलाडियों की सूची जारी की है। बीसीसीआई ने अनुबंध की ए+ क्षेणी को खतम कर अब अनुबंध को ए,बी,और सीसी श्रेणियाें में विभाजित किया है।तीनो ग्रेड मे 50 खिलाडियों को अनुबंधित किया है। जिसमें 29 पुरुष और 21 महिला क्रिकेटर शामिल हैं। विराट कोहली रोहित शर्मा को बी ग्रेड में रखा गया है। अनुबंध की ए ग्रेड में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल,जसप्रीत बुमराहा,रविन्द्र जडेजा,महिला क्रिकेट टीम कप्तान हरमनप्रीत कौर ,स्मृति स्मृति मंधाना,दीप्तीशर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज को शामिल किया है। वहीं सांई सुदर्शन और ग्वालियर की नवोदित महिला क्रिकेटर वैष्णवी शर्मा को सी ग्रेड में पहली बार अनुबंध मिला है।
ग्वालियर की लाडली को मिला अनुबंध
ग्वालियर की वैष्णवी शर्मा को 5 टी20 मैचों उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों क्रिकेटरों की अनुबंधित सूची शामिल किया है। हालांकि अभी वैष्णवी सी ग्रेड में अनुबंधित होंगी ।लेकिन एक नवोदित क्रिकेटर के लिये बड़ी बात है।

