Headlines

संग्राम सिंह कदम जीडीसीए के अध्यक्ष चुने गये

Image

 

ग्वालियर 9 अप्रेल । जीडीसीए की नई कार्यकारिणी का गठन गुरुवार कर लिया गया है।  संग्राम कदम के जीडीसीए के नये अध्यक्ष चुने गये हैं। कदम इससे पहले 2009-19 की जीडीसीए कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और एमपीसीए के कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं।

नव निर्वाचित जीडीसीए कार्यकारिणी  में निर्भय बाकलीवाल – उपाध्यक्ष विजय प्रकाश शर्मा (बेटू) -सचिव विकास गंगवाल -कोषाध्यक्ष संजय सांखला (शिवपुरी)- संयुक्त सचिव जीडीसीए की नवगठित टीम का लक्ष्य खेल प्रतिभाओं को हर स्तर पर विकसित करना है। उम्मीद की जा रही है कि नई टीम के नेतृत्व में ग्वालियर संभाग में क्रिकेट गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।