Headlines

अहिंसावादियों में जूतमपैजार पुलिस में पहुंचा मामला


ग्वालियर 13 ।भाजपा के वरिष्ठ नेता, मुखर्जी भवन न्यास के ट्रस्टी और गोपाचल पर्वत स्थित जैन मंदिर के ट्रस्टी अजीत बरैया के साथ बुधवार को सुबह जैन श्रध्दालुु महिला-पुरुषों ने उस समय मारपीट कर दी, जब वह गोपाचल पर्वत पर डण्डा लेकर इन श्रध्दालुओं को देखने की धमकी देने लगे। अजीत बरैया ने जैन मंदिर में आने वाले श्रध्दालु डीके जैन(घोंटी)के साथ जबर्दस्त मारपीट की थी , उनकी आंख में चोट आई है। डीके जैन ने पड़ाव थाने में इस बावत् शिकायती पत्र दिया है। अभी एफआईआर नहीं लिखी गई है।
अजीत जैन ने विस्तार से बताया-डीके जैन हर रोज सुबह साढ़े पांच-छह बजे गोपाचल मंदिर में अभिषेक करते हैं, पूजा करते हैं। कल उन्हें इस दौरान कफ आया , थूक आया तो वह थूकने के लिए मंदिर के बाहर गए । बाद में फिर वापस आए तो अजीत बरैया ने इस पर आपत्ति की और उन्हें मारा-पीटा। आज सुबह फिर अजीत बरैया ने उन्हें टोका कि मंदिर पर दोबारा क्यों आ गया? इस पर वहां मौजूद लोगों ने आपत्ति की और अजीत बरेैया को भला-बुरा कहा। इनमें उनकी पत्नी सुनीता जैन सहित मैं स्वयं अजीत जैन , डोली जैन , राजमल जैन , आशीष जैन , लोकेश जैन , एडवोकेट राजेन्द्र जैन थे। अजीत बरैया के साथ कौन था? पूछने पर अजीत जैन ने बताया कि अजीत बरैया का व्यवहार इतना बेकार है , वे श्रध्दालुओं से बद्तमीजी करते हैं, कोई एक जैन श्रध्दालु उनके साथ नहीं है। वे महिलाओं से भी बद्तमीजी करते हैं।
महिलाओं से क्या बद्तमीजी करते हैं ? पूछने पर अजीत जैन का कहना है कि अजीत बरैया महिलाओं से कहते हैं -तू यहां पर क्यों आ गई? , यहां क्यों बैठी है? पंखा बंद कर देते हैं।

डीके जैन ने बताया कि उनके साथ अजीत बरैया ने जो मारपीट की है उसकी मेडिकल रिपोर्ट आ गई है। पड़ाव थाना टीआई शाम को आएंगे तभी एफआईआर दर्ज होगी। डीके जैन ने आरोप लगाया कि अजीत बरैया जैन श्रध्दालुओं के साथ गुण्डागर्दी करते हैं और मंदिर पर आने से रोकते हैं।