Headlines

सुर्या के रणबांकुरों की चौकड़ी संजू बुमराह ईशान अभिषेक का शानदार प्रदर्शन 96 रन से जीता विश्वकप

संजू सैमसन का नाक आउट मैचों में जबरदस्त प्रदर्शन ,महेन्द्र अमरनाथ  की यादें की ताजा

लगातार दो बार वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनी भारत

 

 

 

अहमदाबाद । सुर्यकुमार यादव की कप्तानी में संजू सैमसन ईशान किशन अभिषेक शर्मा शिवम दुबे की जबर दस्त बैटिंग और बुमराह  ने फायनल में  दो लगातार गेंदों दो विकेट लिये  ।  बुमराह ने 24 रन देकर रचिन रवीन्द्र  जेम्स नीशम   मैट हेनरी और मिचेल सैटनर के विकेट लेकर न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को धाऱाशायी कर दिया।  जबकि वरुण चक्रवर्ती  अर्ध शतक लगाने वाले टिम सीर्फट का आउट किया । जबकि अक्षरपटेल ने दो विकेट लिये।

न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर सिमटी
न्यूजीलैंड के लिए केवल टिम साइफर्ट और मिचेल सैंटनर ही रन बना सके। इसके अलावा डेरिल मिचेल ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। वरना बाकी सभी 10 रन के अंदर आउट हुए। साइफर्ट ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली। वहीं, सैंटनर ने 35 गेंद में 43 रन बनाए। मिचेल ने 17 रन की पारी खेली। फिन एलेन नौ रन, रचिन रवींद्र एक रन, ग्लेन फिलिप्स पांच रन, मार्क चैपमैन तीन रन, जेम्स नीशम आठ रन और डफी तीन रन बना सके। मैट हेनरी खाता नहीं खोल सके। अभिषेक शर्मा ने आखरी ओवर फेंका उन्हे भी एक विकेट लिया।
 न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत तो वल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया। भारतीय पारी की शुरुआत  अभिषेक और संजू की जोड़ी ने भी निराश नहीं किया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई।न्यूजीलैंड के लिए गेंदबाजी की
 शुरुआत मैट हेनरी ने की। सैमसन पहली चार गेंद पर कोई रन नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्के के
 साथ भारत के रन का खाता खोला। थोड़ी देर में अभिषेक भी लय में लौटे और उन्होंने हाथ खोले। सैमसन और अभिषेक ने 
न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया और टीम को बड़ी शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने फाइनल मुकाबले में पहले 
विकेट के लिए 98 रनों की  साझेदारी की। अभिषेक 21 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाकर 
रचिन रवीन्द्र की गेंद पर आउट हुए। ।सैमसन ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक लगाया जिससे भारत विशाल स्कोर की ओर 
अग्रसर हुआ। सैमसन हालांकि, शतक नहीं लगा सके और 46 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 89 रन बनाकर आउट हुए। 
ईशान किशन के साथ दूसरे विकेट के लिये 48 गेंदों पर 105 रन की साझेदारी की। संजू सैमसन अभिषेक शर्मा ने ईशान किशन 
अंत  ने अर्धशतकीय पारी खेली शिवम दुबे ने 8 गेंदों पर 26 रन बनाकरभारत का स्कोर 255 रनों पर पहुंचाया।