टेनिस लीजेंड विजय अमृत राज को पद्मभूषण , रुस ,जर्मनी,जार्जिया और अमेरिकी भारतीय को पद्मश्री देने की घोषणा

अमेरिका रुस जर्मनी जार्जिया के चार नागरिक खेल,मेडीकल ,शिक्षा साहित्यऔर कला में योगदान के लिय पद्मश्री से सम्मानित

नई दिल्ली । सत्ततरवे गणदिवस के मौके पर  राष्ट्रपति द्रोपदी मूर्मू ने दो अमेरिकी  भारतीय अमेरिकी टेनिस लीजेंड विजय अमृत राज और चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ नोरी दत्तात्रयेदू  को पद्म भूषण और  प्रतीक शर्मा को मेडीकल के क्षेत्र विशिष्ट सेवाओं के पद्मश्री से सम्मानित किया है। भारतीय खेल जगत में योगदान के लिये  जार्जिया के व्लादीमेर मेस्तीविरशिवली को मऱणोपरांत पद्म श्री देने की घोषणा की है। रुस की मिस ल्यूडिविला विकटोरावाना खोखालोवा को शिक्षा एवं भारतीय साहित्य , जर्मनी की प्रोफेसर  डॉ लारस क्रस्टीना कॉच को  भारतीय कला में योगदान के लिये पद्मश्री

अमेरिकी भारतीय टेनिस लीजेंड टेनिस ट्रायो आनंद अशोक अमृत राज में सबसे बड़े हैं। विजय अमृत राज की अगुवाई में भारतीय टीम 1974 और 1987 में डेविस कप के फाईनल में पहुंची थी। विजय अमृतराज ने 1973 से 1984 के दौरान विश्व के दिग्गज टेनिस स्टार बियोन बोर्ग जिमी कोनर्स, कैन रोजवाल को कई बार कड़े मुकाबलों परास्त किया। जिम्मी कोनर्स से खेले गये 11 मुकाबलों में 5 बार  उन्होने कोनर्स को परास्त किया था । अमृत राज ने 15 सिंगल्स चैंपियन शिप और 14 डबल्स प्रतियोगिता में जीतकर खिताब अपने नाम किये।

भारतीय टेनिस जगत में विजय अमृत राज का वही स्थान जैसे हॉकी में मेजर ध्यानचंद और क्रिकेट  में विश्वकप विजेता कपिलदेव सुनील गावस्कर सौरभ गांगुली महेन्द्र सिंह धोनी का है।

विजय अमृत राज को इससे पहले भारत सरकार ने 1983 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।