श्याम बिहार सहित 3 अवैध कॉलेनियों के निर्माण नगर निगम ने किये ध्वस्त

ग्वालियर ।नगर निगम के अमले ने सोमवार को  ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा वार्ड क्र. 66 के अन्तर्गत ग्राम पिपरौली के सर्वे क्र. 220, 221, 222, 225, 227, 232, 236, 234, 241, 244, 230, 245/2, 229/2, 240, 219/2, 220, 221, 413/1/1 लगभग रकवा 2.196 हेक्टेयर  भूमि पर श्याम विहार कॉलोनी सहित तीन कॉलोनिया बसाने वाले  संतोष कुशवाह, महेश कुशवाह, मोहर सिंह कुशवाह, रामबाबू कुशवाह पुत्र सुमेर सिंह, जीतू कुशवाह, उजागर सिंह पुत्र रामसिंह द्वारा अवैध कॉलोनियों में सड़क, सीवर, बाउण्ड्रीवॉल एवं विद्युत पोल आदि निर्माण  को ध्वस्त कर दिया।
भवन अधिकारी  पवन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर श्री महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में अवैध   कॉलोनियों पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर कार्रवाई करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चयनित 58 अवैध कॉलोनियों में से आज   गये थे, जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही में भवन निरीक्षक श्री रवि गोडिया, मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान तथा पुलिस बल आदि उपस्थित रहे। आज दिनांक तक अभियान अन्तर्गत 14 अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही की जा चुकी है।