भारत के 271 रन का पीछा करते न्यूजीलैंड की टीम 225 पर धराशायी 46 रन से जीता भारत ने 4-1 से जीती सीरीज

कप्तान सुर्य कुमार यादव मैन ऑफ दी सीरज

ईशान किशन मैन ऑफ दी मैच

ईशान किशन के शतक ,कप्तान के 63 रनों की पारी और अर्शदीप के 5 विकेट ने भारत की झोली में डाला चौथा टी20

 

तिरुवनंतपुरम। भारतीय टीम  ने कप्तान सुर्य कुमार यादव की अगुवाई में इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने 5 विकेट खोकर 271 रन बना कर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 मैच में सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। यह भारतीय टीम द्वारा किसी भी अन्तर्राष्ट्रीय टी 20 मैचों में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले  भारतीय टीम बांग्लादेश 297 और श्री लंका के  खिलाफ 283 रन रना बना चुकी है।

न्यूजीलैंड़ को पहला झटका अर्शदीप सिंह ने ओपनर सेफर्ट को 5 रन के स्कोर हार्दिक पांडया के हाथों कैच कराकर दिया। दसरे छोर पर शानदार बल्लेबाजी कर रहे फिन एलन  को 80 रन के स्कोर पर रिंकू सिंह ने अक्षर पटेल की गेंद पर कैच लेकर विदा किया । रचिन रविन्द्र और मिशेल सैटनर भी अर्शदीप सिंह  के शिकार बने। अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में51 रन देकर 5 विकेट लिये । अक्षर पटेल ने  4 ओवर में33 रन देकर 3 विकेट लिये वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट लिया। जबकि अंतिम बल्लेबाज इस सोढी का  विकेट आखरी ओवर फेंकने आये रिंकू सिंह के खाते में गया ।

टॉस जीतकर पहले वैटिंग करने वाली भारतीय टीम ने ईशान किशान ने 43 बाल में 103 रन की की पारी खेली कप्तान सुर्य कुमार यादव के साथ तीसरे  विकेट के लिये 137 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 271 रन का स्कोर बनाया। सुर्य कुमार यादव ने30 बॉल मे 63 और हार्दिक पांडया ने 17 बॉलों में 42 रन की धुआंधार पारी खेली । ओपनर अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाये। पारी के अंत रिंकू सिंह और शिवम दुबे 8 और 7 रन बनाकर नॉट आउट रहे ।

भारतीय टीम के कप्तान सुर्यकुमार यादव 5 मैचों की सीरीज में तीन अर्धशतकों की मदद से 242 रन बनाये उन्हे मैन ऑफ दी सीरीज चुना गया । वहीं पांचवे टी 20 मैच में शानदार 103 रन बनाने पर  ईशान किशन को मैन ऑफ दी मैच चुना गया ।