भारत की सर जमीं पर सौवे इंटरनेशनल टी20 मैच में ईशान किशन सुर्य कुमार की धुंआधार बल्लेबाजी
रायपुर । भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा के शून्य पर पर आउट होने और संजू सैमसन के 6 रन पर पवेलियन लौटने के बाद ईशान किशन 76 और कप्तान सूर्यकुमार यादव की 82 रनों की दमदार पारी और शिवम दुबे की 36 रनों के नाबाद पारी ने न्यूजीलैंड को पांच मैचों की टी-20 श्नृंखला के दूसरे मैच में 7 विकेट से हराकर सीरीज में 2-0 से बढत ले ली है।
भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। न्यूजी लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रचिन रवीन्द्र के 44 और मिशैल सेंटनर के नाबाद 47 रन की पारी की बदौलत 208 रन का स्कोर बनायाष भारत को मैच जीतने के लिये 209 रन का लक्ष्य मिला। पहली सात गेंदों में दोनो भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा 0 और संजू सैमसन के 6 रन पर आउट होने पर भारतीय पारी लडखडाती दिखी । एक समय भारत का स्कोर1.1 ओवर 6 रन पर 2 विकेट हो चुका था । लेकिन तीसरे नंबर पर वैटिंग करने उतरे ईशान किशन और कप्तान सुर्य कुमार यादव की तीसरे विकेट के लिये 122 रनों की साझेदारी ने भारतीय पारी को मजबूती दी। ईशान के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे शिवम दुबे ने भी कप्तान के साथ ताबड तोड बल्लेबाजी करते हुए 3 छक्कों की मददसे 18 गेंदों पर 36 रन की नाबाद पारी खेलकर दूसरे टी 20 मैच में जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की। भारतीय कप्तान सुर्य कुमार यादव 82 रन पर नाबाद रहे।
भारतीय टीम में 2 परिवर्तन के साथ हर्षित राणा और कुलदीप यादव की वापसी हुई । इसके साथ न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में में 3 बदलाव हुए हैं।आज टीम इंडिया भारत में 100वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रही है।भारतीय टीम संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जैकरी फॉक्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफी।

