निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएँ
ग्वालियर खेलो एमपी यूथ गेम्स की बॉक्सिंग (28-30 जनवरी को भोपाल) एवं बैडमिंटन (28-31 जनवरी को ग्वालियर) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयाोजित की थी। जिसमें नगर निगम के द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर के 04 बॉक्सर एवं 01 बैडमिंटन खिलाडी ने पदक जीतकर नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर का मान बढ़ाया है।
सहायक खेल अधिकारी सुश्री विजेता सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश में आयोजित हो रहे खेलो एमपी यूथ गेम्स बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन चौंपियनशिप मैं भोपाल और ग्वालियर में आयोजित हुई प्रतियगोगिता में बॉक्सिंग एवं बैडमिंटन खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित एकलव्य खेल परिसर का मान बढ़ाया है। जिसमें बॉक्सिंग में प्रिंस यादव 52-54 किग्रा (गोल्ड मेडल 31000), दामिनी शर्मा 52-54किग्रा (गोल्ड मेडल 31000), अर्जुन तिवारी 63-66किग्रा (ब्रॉन्ज मेडल 11000), परमजीत यादव 70-75किग्रा(ब्रॉन्ज मेडल 11000) जीता इसके साथ ही और बैडमिंटन के खिलाड़ी अभिनव शर्मा (डबल्स- सिल्वर मेडल 10500, सिंगल्स- ब्रोंज मेडल 11000) में पदक जीता।
खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने एकलव्य खेल परिसर में खेलने वाले पदक विजेता खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी एवं सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही बैडमिंटन कोच हिमांशु चौधरी एवं बॉक्सिंग कोच संतोष अर्गल को खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन मध्यप्रदेश मैं करने के लिए बधाई दी।
नगर निगम के अपर आयुक्त खेल प्रदीप सिंह तोमर, खेल अधिकारी ब्रिज किशोर त्यागी, अयोध्या शरण शर्मा एवं सहायक खेल अधिकारी जितेन्द्र यादव ने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाइयाँ प्रेषित की।

