ईशान किशन ने टी 20 में 1 हजार रन किये पूरे, पहले शतक के साथ बनाये तीन रिकार्ड

तिरुवनंतपुरम 31।भारतीय टी 20 टीम के अहम सदस्य ईशान किशन  ने न्यूजी लैंड के विरुद्ध खेले गये पांचवे टी 20 मैच में ओपनिंग करते हुए 42 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली । ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे तेज शतक बनाने का विश्व कीर्तिमान रच दिया।इस पारी के साथ ईशान किशन ने 1000 टी20 अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे कर लिए।

ईशान ने अर्धशतक  28 गेंदों में पूरा किया जबकि अगले 50 रन उन्होने 14 गेंदों में पूरे किये ।न्यूजीलैंड के गेंगबाज ईश सोढ़ी के एक ओवर में 29 रन बटोर कर अपना पहला शतक पूरा किया।  ईशान किशन को पांचवे टी 20 मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिये  मैन  ऑफ दी मैच चुना गया। उनकी यह  पारी उनके टी20 विश्व कप 2026 के लिहाज से भी बेहद अहम मानी जा रही है।

ईशान किशन के नाम बने बड़े रिकॉर्ड

 

1-42 गेंदों में शतक भारत की ओर से पांचवां सबसे तेज टी20 शतक रहा।

2-न्यूजीलैंड के खिलाफ यह सबसे तेज टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक है।

3-ऑल टाइम टी20 क्रिकेट में सातवां सबसे तेज शतक भी रहा