ग्वालियर 9 । भारत सरकार की वित्त मंत्री सीतारमण जी ने 2026 का बजट जो पेश किया है वह बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। मगर इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ी लाभकारी योजनाओं की घोषणा की है इस बजट में महिलाओं की शिक्षा के लिए विदेश में पढ़ाई करने के लिए जो छात्रवृत्ति दी जाती है वह डेढ़ गुना बढ़ा दी गई है।
इस अवसर पर मंच पर केबीनेट मंत्री नारायण सिंह कुश्वाह , भिण्ड जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना सिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय अभय चौधरी, कमल माखीजानी, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती सुमन शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
श्रीमती परांजपे ने महिला संवाद को संबोधित करते हुए कहा कि इस बजट में महिलाओं का अपना स्वयं का रोजगार हो वहीं मोदी जी ने महिलाओं के लिए अपना व्यवसाय करने के लिए 15 लाख रुपए बिना गारंटी के लोन देने की बात की है जिससे वह अपना व्यापार चालू करें और नौकरी करने की बजाय नौकरी देने का काम महिलाएं करें, ऐसा इस बजट में है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार महिलाओं को लखपति दीदी बनाने में पुरजोर काम कर रही है और इस योजना के माध्यम से महिलाओं को संबल देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो बच्चियां स्कूल में पढ़ने जाती हैं उनके लिए प्रत्येक जिले में छात्रावास खोलने का काम भी भारत सरकार कर रही है । उन्होंने कहा कि माता-पिता अपनी बच्चियों को उत्तम, सुरक्षित और अच्छे छात्रावास में भेज कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलवा पाएंगे । इस कार्य में यह छात्रावास बहुत उपयोगी कारगर साबित होगी। श्रीमती परांजपे ने कहा कि महिलाओं की बीमारी के लिए आयुष्मान कार्ड के अलावा भी बहुत सी योजनाएं इस बजट में पेश की हैं चाहे वह महिलाओं की खेल की बात हो या उनकी शिक्षा की बात हो सभी वर्गों का इस बजट में बहुत ध्यान दिया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सभी बहने इस बजट पर महिला संवाद के माध्यम से मंडल में जिले में जाएं और सभी बहनों को भी इस बजट के बारे में जानकारी देंगी।
म.प्र. शासन के मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने बजट पर महिला संवाद को संबोधित करते हुए कि 2026-27 का बजट यह बजट सभी वर्गों के लिए लाभकारी बजट है इस बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार का बड़ा ध्यान दिया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि वे अपनी विधान सभा में महिलाओं को सशक्त करने के लिए बिजली की चक्की सहित सामान वितरित कर रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार बजट के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। राजौरिया ने कहा कि महिलाओं के लिए लोकल फोर वोकल के माध्यम से घर में बना रहे उपकरणों के लिए इस बजट में बहुत सी लाभकारी योजनाएं हैं जो जीरों प्रतिशत ब्याज पर बैंक से लोन लेकर अपना व्यवसाय कर सकती हैं।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित महिला सीए श्रीमती मोना सिंघल ने इस बजट में महिलाओं से जुड़ी छोटी से छोटी जानकारी से महिला संवाद में उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया। वहीं उन्होंने कहा कि यह बजट महिलाओं को संबल देने में बहुत उपयोगी है। स्वागत भाषण महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिन्दे ने किया। इससे पूर्व अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जलन कर उन्हें नमन किया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने श्रीमती अश्विनी परांजपे का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर दो प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ रीता मिश्रा एवं डॉ अनुपमा मित्तल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रीमती करूणा सक्सैना ने किया एवं आभार डॉ अंजलि रायजादा ने किया।

