ग्वालियर 8 । भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर का केन्द्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत को लेकर महिला संवाद सोमवार को दोपहर 01 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार, कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित होगा। महिला संवाद में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्वनी परांजपे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने दी।
भाजपा कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर का केंद्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत को लेकर 9 फरवरी को आयोजित महिला संवाद दोपहर 01 बजे दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार, कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर में आयोजित होगा। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे आदि ने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

