ग्वालियर 7 । बजट पर भाजपा का विजन समझाने आये भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर से जैसे ही मीडिया ने अमेरिका भारत व्यापार समझौते पर किसानों के लाभ हानि पर सवाल पूछना शुरु किये तो जबाब देने के बजाय ये कह कर टाल गये कि बजट पर सवाल करिये । लेकिन जैसे ही ग्वालियर चंबल संभाग को बजट में क्या मिला पर बात आई तो उर्जा मंत्री ने आओ चाय पीये का हांका लगा दिया ।
केन्द्रीय बजट 2026-27 को लेकर शनिवार को पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने कहा । कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। इसमें गरीब, युवा, महिला एवं किसान वर्गों के सशक्तिकरण का मजबूत आधार है। यह बजट जनकल्याणकारी बजट होकर दूरगामी परिणाम देने वाला और भारत के भविष्य को बदलने वाला बजट है।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राजकुमार चाहर ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट किसानों की जरूरतों, कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और ग्रामीण भारत की अपेक्षाओं को गहराई से समझते हुए तैयार किया गया है। बजट में कृषि अधोसंरचना, सिंचाई, भंडारण, फसल बीमा, आधुनिक तकनीक, ग्रामीण रोजगार एवं कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वालो है।
सांसद चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी की कुशल आर्थिक दृष्टि से प्रस्तुत यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप है। इसमें गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की ठोस योजना दिखाई देती है।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट ग्रामीण भारत की आत्मा को सशक्त करने वाला है, जिससे अन्नदाता सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के साथ देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने काजू, नारियल, कोको जैसे उत्पादन जैसी उच्च मूल्यों वाली फसलों के उत्पादन और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ किसानों को लाभ देने की योजनाएं बनाई गई है, जिससे किसानों की कमाई बढ़ें। सरकार ने बीमारियों में काम आने वाली हर्बड़ खेती, आयुर्वेदिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियां, कैंसर आदि से रिलेटेड जो भी बीमारियां हैं, उनकी दवाई सस्ती करने का भी काम सरकार ने इस बजट के माध्यम से किया है।
उन्होंने कहा कि टीयर 2, टीयर 3 और जो तीर्थ नगरी हैं, उनके लिए एक अलग से बजट की व्यवस्था की है, जिससे नगरों का विकास हो सके। पहले स्मार्ट सिटी देने का काम किया गया था, उसी प्रकार से नगरों का भी और अलग विकास (टीयर 2, टीयर 3 एंड टीयर) नगरों के लिए भी व्यवस्था करने का काम किया गया है।
सांसद श्री चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी की कुशल आर्थिक दृष्टि से प्रस्तुत यह बजट केवल आर्थिक दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप है। इसमें गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की ठोस योजना दिखाई देती है।
सांसद श्री चाहर ने कहा कि खेलो इंडिया के अंतर्गत खेलों को बढ़ावा देने के लिए, खिलाड़ियों से अन्य खेलों से रिलेटेड सामान, भारत में बनें सस्ता सामान हमारे खिलाड़ियों को मुहैया हो सके, इसके लिए भी व्यवस्था बजट में करने का काम किया गया है। वहीं पर युवा शक्ति के लिए अनेक प्रकार के एजुकेशन क्षेत्र में, एजुकेशन को रोजगार से जोड़ना, रोजगार को उद्यम को जोड़ना, और उसके साथ सरकार के साथ एक सेतु का काम करना। इसके लिए होटलों से लेकर अनेक प्रकार की संस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए भी कौशल विकास को बढ़ावा दिया जिससे हमारा नौजवान सीखने के साथ-साथ आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि यह भारत के भविष्य को बदलने वाला बजट है। किसानों के लिए पिछली बार अनेक सारे फैसले किए गए। मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक का स्लैब कर दिया गया। जीएसटी में भी सुविधा देने का काम किया गया।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई ऐसा क्षेत्र है जहां लघु उद्योग के माध्यम से व्यापारियों का डबलपमेंट के साथ उद्योग और रोजगार के अवसर अनेक प्रकार के मुहैया होते हैं। सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए स्वभावलंबी भारत कोष में 2 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी बार-बार कहते हैं कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन है। यही कारण नरेन्द्र मोदीजी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे नीति और नीयत दोनों का हिस्सा बनाया। बजट 2026 इसी स्पष्ट नीयत का प्रमाण है, जहां हर योजना, हर निवेश और हर सुधार के केन्द्र में महिला की गरिमा, सुरक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व क्षमता को रखा गया हैं।
श्री चाहर ने कहा कि बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण के लिए जो रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, वह सामाजिक न्याय से आगे बढ़कर आर्थिक भागीदारी, तकनीकि नेतृत्व और वैश्विक प्रतिस्पर्धा तक महिलाओं की भूमिका को विस्तार देता है।
उन्होंने आगे कहा कि यह बजट ग्रामीण भारत की आत्मा को सशक्त करने वाला है, जिससे अन्नदाता सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के साथ देश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
पत्रकार वार्ता में म.प्र. शासन के ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, ग्वालियर महानगराध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया मौजूद थे।

