मुंबई। दूसरा टी 20 विश्वकप खेल रही अमेरिका टीम के सामने भारत जीत के लिये 162 रन का लक्ष्य रखा । अनुभव हीन अमेरिकी टीम के बल्लेबाज सिराज मोहम्मद अर्शदीप सिंहअक्षर पटेल की गेंदबाजी के सामने टिक नही सके। अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी । अमेरिकी बल्लेबाज संजय कृष्णामूर्ति 37 रन और मिलिंद कुमार 30 रन ही भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक सके ।भारत ने अपना पहला मैच 29 रन से जीत कर दो अंक प्राप्त किये।
भारतीय गेंदबाजी की शुरुआत करते सिराज ने अमेरिकी ओपनर एंड्रीज गौस को 6 रन के स्कोर पर आउट कर पहला झटका दिया । दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे अर्शदीप सिंह ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य आउट किया।अमेरिकी बल्लेबाज संजय कृष्णामूर्ति 37 रन और मिलिंद कुमार ही 30 रन बनाकर भारतीय गेंदबाजों का मुकाबला करते दिखे ।अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट 132 रन ही बना सकी । सिराज ने 3 विकेट लिये , अर्शदीप और अक्षर पटेल 2-2 विकेट लिये जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 1 विकेट लिया।
टॉस हार कर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शुरु से ही अमेरिका गेंदबाज शैडली वान शल्कविक की गेंदबाजी के आगे लाचार दिखे । भारतीय कप्तान सुर्य कुमार यादव ने ही अमेरिकी गेंदबाजों को डटकर मुकाबला किया और अंत तक आउट नहीं हुए ।यादव 63 गेंदों पर 84 रन की नाबाद पारी खेली । कप्तान के अलावा तिलक वर्मा ने 25 रन और विकेटकीपर ईशान किशन ने भारतीय पारी में 20 रनों का योगदान दिया । भारतीय टीम ने 20 ओवर में 161 रन बनाकर अमेरिका के सामने जीत के लिये 162 रन का लक्ष्य ऱखा। अमेरिकी गेंदबाज शैडली वान शल्कविक ने चार ओवर में 25 रन देकर 4 भारतीय बल्लेबाजों को आउट किया। जबकि हरमीत सिंह ने 2 विकेट लिये।

