Headlines

महिला प्रदेश कांग्रेस में ग्वालियर की 10 महिला नेत्रियों को मिली जगह ज्योति मनीषा उपाध्यक्ष बीना महासचिव

भोपाल/ग्वालियर 4 अप्रेल। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना बौरासी ने 66 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को जारी कर दी है। जारी की गई सूची में ग्वालियर का दबदवा  ग्वालियर की 10 इंदौर की 9  भोपाल की 8 महिला नेत्रियों को मिली जगह।

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की  जारी सूची में चार उपाध्यक्ष  महासचिव23 सचिव 15 और 24 संयुक्त सचिवों को शामिल किया गया है। महिला कांग्रेस की जारी की गई सूची में ग्वालियर से सबसे ज्यादा 10 नेत्रियों को जगह दी गई है।  ग्वालियर से ज्योति सिंह मनीषा रावत उपाध्यक्ष ,बीना भारद्वाज महासचिव ,रचना कुश्वाह माधवी नरवरिया  सचिव, संजना राजावत  मिथलेश यादव रानू शर्मा,सुश्री अगरिया और उषा मगरिया को संयुक्त सचिव बनाया गया है।