अर्शदीप सिंह की शानदार बॉलिंग 24/3,हार्दिक प्लेयर ऑफ दी मैच
चेन्नई26। भारतीय स्कोर 256 के आगे जिम्बाब्वे की टीम धराशायी हो गई । लेकिन ओपनर ब्रायन बैनेट आखिरी तक एक छोर से जिम्बाब्वे के बल्लेवाजों को सहारा देते रहे । जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रनों पर धराशायी हो गई। जिम्बाब्वे की ओर से ओपनर ब्रायन बेनेट से 59 गेंदों पर शानदार 97 रन बनाये और अंत तक नाबाद रहे। अर्शदीप सिंह ने 24 रन देकर 3 विकेट लिए। जबकि अक्षर पटेल ,शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती को एक एक विकेट मिला। हार्दिक पांडया प्लेयर ऑफ दी मैच भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन मैच हराकर सेमीफायनल पहुंचने की उम्मीदे जिंदा रखी हैं। भारत का अगला मैच 1 मार्च को वेस्टइंड़ीज से होगा ।
जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी को बुलाया भारत की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने की संजू सैमसन 15 गेंदों पर24 रन बनाकर मुजारवानी का शिकार बने । अभिषेक शर्मा ने 30गेंदों में 55 रन हार्दिक पांडया 23 गेंदों मे 50 तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44रन, इशान किशन 38 और कप्तान सुर्य कुमार यादव ने 13गेंदों में 33 रन बनाये भारत ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाये । हार्दिक पांडया और तिलक वर्मा क्रमश: 50 और 44 रन बनाकर नाबाद रहे।

