Headlines

सभी बैंकर्स पीएम स्वनिधि योजना के लोन मार्च अंत तक वितरण करें- अपर आयुक्त

 

ग्वालियर 25 । पीएम स्वनिधि योजना में ग्वालियर निकाय की प्रगति को देखते हुए शहरी पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी लोन शत प्रतिशत माह मार्च 2026 तक वितरण करने की कार्यवाही के लिए अपर आयुक्त  प्रदीप तोमर ने सभी बैंकर्स पीएम स्वनिधि योजना के लोन मार्च तक वितरण करने के निर्देश दिए।
निगम मुख्यालय में आयोजित बैठक में अपर आयुक्त  प्रदीप तोमर ने निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार सभी बैंकर्स को कहा गया कि पीएम स्वनिधि योजना एक महत्वपूर्ण योजना है, जो कि पथ विक्रेताओं को व्यवसाय में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री द्वारा चलाई गई है। इस योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी लोन चरणबद्ध प्रक्रिया के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाना है। सभी बैंकर्स अधिक से अधिक लोन प्रकरणों को मार्च 2026 से पहले शत प्रतिशत वितरण करना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रत्येक बैंक अपने स्तर से एक ऐसा दिन तय कर ले जिससे हितग्राही चक्कर न लगाए एक ही दिन में ऋण वितरण की प्रक्रिया कराले। अपर आयुक्त द्वारा यह भी निर्देश दिए गए की किसी भी बैंकर्स को सहयोग की आवश्यकता हो तो वह नगर निगम से सहयोग ले सकता है।
बैठक में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक श्रीमती अमिता शर्मा, समस्त जिला समन्वय बैंक, विभिन्न बैंक के शाखा प्रबंधक, नोडल अधिकारी श्री सुरेश मालवीय, सिटी मिशन मैनेजर श्रीमती संदीप राजपूत एवं श्री वेद सिंह राजपूत, सामुदायिक संगठन एवं पीएम स्वनिधि नगर निगम ग्वालियर टीम उपस्थित रही।