Headlines

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का ग्वालियर प्रवास आजयुवा संवाद, पूजन एवं कार्यकर्ता बैठकों में होंगे शामिल

ग्वालियर26। भारतीय जनता युवा मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम टेलर का 26 फरवरी 2026 को ग्वालियर प्रवास प्रस्तावित है। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री टेलर सड़क मार्ग से दोपहर 1:00 बजे नया गांव तिराहा, शिवपुरी लिंक रोड पर ग्वालियर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 2:00 बजे शीतला सहाय सभागार, कैंसर हॉस्पिटल में आयोजित “BJYM Budget, युवा संवाद” कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं से चर्चा करेंगे।
सायं 4:30 बजे वे अचलेश्वर महादेव मंदिर में अभिषेक एवं पूजन करेंगे। इसके पश्चात सायं 6:30 बजे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, मुखर्जी भवन में कार्यकर्ता संवाद एवं स्वागत कार्यक्रम में भाग लेंगे।
रात्रि 8:00 बजे वे मीसाबंदी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे तथा रात्रि 9:00 बजे एक कार्यकर्ता के निवास पर भोजन करेंगे। उनका रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही होगा।
प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास को लेकर युवा मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।