Headlines

भव्य व आत्मीय स्वागत से महिला मोर्चा प्रमुख परांजपे अभिभूत ग्वालियर की पुण्यभूमि को बारंबार प्रणाम

ग्वालियर 8। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे का प्रथम ग्वालियर आगमन वंदेभारत एक्सप्रेस से रविवार सुबह आगमन हुआ। ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर भाजपा महिला मोर्चा ने उनका भव्य व जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पूरा रेलवे स्टेशन गगन भेदी नारों से गूंज उठा। परांजपे का स्वागत जुलूस रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन पहुंचा। जहां  भाजपा जिलाध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व  में उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने भाजपा कार्यालय  में संबोधित करते  हुए कहा कि ग्वालियर महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान स्थली , पु भाजपा की वरिष्ठ नेता श्रीमती विजयराजे सिंधिया की पुण्यभूमि है, यह भूमि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की पुण्यभूमि है यह पुण्यभूमि  है यह पुण्यभूमि तानसेन की धरती है ऐसी पुण्य धरा को मैं बारंबार प्रणाम करती हूं।
श्रीमती परांजपे ने कहा कि आज मेरा ग्वालियर में भव्य स्वागत किया गया मैं उनके स्वागत से अविभूत हॅू मैं इसके लिए सभी मातृशक्ति को प्रणाम करती हूं जिन्होंने आज मेरा ग्वालियर आगमन पर भव्य स्वागत किया। वहीं उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा किये गये स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया ने श्रीमती परांजपे का स्वागत करते हुए कहा कि छोटी बहन परांजपे के आगमन पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में स्वागत को लेकर बहुत जोश और उत्साह और उनका आत्मीय लगाव जोरदार स्वागत के दौरान दिखलाई दिया।
रेलवे स्टेशन भाजपा जिलाध्यक्ष  जयप्रकाश राजौरिया ने श्रीमती अश्विनी परांजपे का स्वागत किया। भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे के प्रथम नगर आगमन पर उनका शहर भर में अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा मेल मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने अनेक स्थानों पर उनके स्वागत मंच एवं स्वागत द्वार बनाए गए थे जहां पर उनका आत्मीय किया गया। वहीं उनका जुलूस रेलवे स्टेशन से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होता हुआ भाजपा मुख्यालय मुखर्जी विभाग पहुंचा। इनमें प्रमुख रूप से भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे का डीबी माल स्टेशन, स्टेशन चैराहा, कलाबीथिका, बैजाताल, गुरूद्वारा, इंदरगंज चैराहा, सुखसागर होटल, दौलतगंज नृसिंह मंदिर, दौलतगंज पार्किंग, महाराज बाड़ा सहित अन्य स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। पूरे रास्तेभर आतिशबाजी चलाई गई और उनके सम्मान में ढोल ताशे की बज रहे थे।
श्रीमती अश्विनी परांजपे का रेलवे स्टेशन पर स्वागत करने वालों महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती नीलिमा शिंदे, जवाहर प्रजापति, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया, मंजू सिकरवार, खुशबू गुप्ता, उषा चौहान, मधुलिका क्षीरसागर, कमलेश कौरव, रेशु राजावत, करुणा सक्सेना, हेमलता भदौरिया, डॉ अंजली रायजाया, अपर्णा पाटील, रेखा चतुर्वेदी, ममता कुशवाहा, मधु शाक्य, उमा कोटिया, रूपल शर्मा, मीना वर्मा, विमलेश जैन, स्वाति अग्रवाल, आशा गौरव, गीता मेवाफिरोज, रेखा त्रिपाठी, सपना राजावत, विमलेश जैन, रेखा चतुर्वेदी, रेनू राना, राधा गुप्ता, व्यंजना मिश्रा, साक्षी शर्मा, प्रीति थोराट, मनीषा बंसल, अमित जैन, डीपी बाथम, संतोष गोडयाले, पुरषोत्तम शर्मा, भारत शाक्य, गौरव वाजपेई, मनु रावत, प्रिया तोमर, रेनु जाट, पूजा राणा, अंजना शिवहरे, स्वाती अग्रवाल, किरण भदोरिया, मधु शाक्य, प्रभा तोमर, अनिकेश राजावत, रजनी राठी, मंजू भदोरिया, पुष्पा नरवरिया, पुष्पा तोमर, ममता बघेल, किरण सिंह, वंदना शर्मा, ममता बघेल, सारिका नारले कृष्णा महोबिया शर्मिला वर्मा तृप्ति भटनागर गीता बघेल किरण भदोरिया सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद थे।