ग्वालियर 4 फरवरी। भाजपा महिला मोर्चा ग्वालियर महानगर की बैठक केन्द्रीय बजट 2026 आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन महाराज बाड़े पर हुई । जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया जी ने बताया कि आगामी 9 फरवरी को दंतोपंत ठेंगड़ी सभागार ग्वालियर में लोकसभा स्तर पर प्रबुद्ध महिलाओं का एक वृहद आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ है। वहीं इसी कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा के सभी मंडलों की बैठकें 6 फरवरी को दोपहर 2 आयोजित होगी।
प्रबुद्ध महिलाओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे रहेगी।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी ने भी मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा श्रीमती खुशबू गुप्ता, श्रीमती ममता भीलवार, श्रीमती किरण लता भदोरिया, श्रीमती उषा चौहान, श्रीमती लता सिंह, श्रीमती व्यंजना मिश्रा, श्रीमती रेशु राजावत, श्रीमती गीता मेवाफरोश, श्रीमती उमा भदोरिया, हेमलता भदौरिया, किरण भदोरिया, गिरजा गर्ग, सुमन चौरसिया, ममता चौहान जी, शीला दीक्षित जी, प्रियंका गर्ग ज्योति पाठक, तृप्ति भटनागर, अरुणा परमार कृतिज्ञा राजावत, प्रेमलता तोमर, प्रभा तोमर, निशा गुप्ता, रमा जादौन, साक्षी शर्मा, शोभा राठौर, शशि जोशी, भैरवी श्रीवास्तव, नेहा शर्मा, रेखा चतुर्वेदी, पम्मी खान, उमा कुशवाहा, बबीता शर्मा, बबीता सेन सहित पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष एवं अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। बैठक का संचालन महामंत्री डॉ करुणा सक्सेना ने किया।

