संकल्प से समाधान अभियान में 14 हजार से अधिक आवेदन जमा

ग्वालियर 30। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत केन्द्र एवं मध्य प्रदेश शासन की 106 योजनाओं का लाभ आमजन को दिलाने के उद्देश्य से वार्ड 19, 26, 22, 28, 56, 58 एवं 60 में आज शुक्रवार को शिविर आयोजित किए गए। इसके साथ ही कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर भी लोगों से आवेदन लिए गए।
अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर ने  जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत ऑनलाइन, घर-घर जाकर एवं जोन कार्यालय पर आमजनों द्वारा जमा कराये गए आवेदनों के अंतर्गत अभी तक 12 जनवरी से आज तक कुल 14000 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।