पानी की टंकियों की सफाई से ग्वालियर पूर्व विधान सभा में आज रहेगा पेयजल संकट

ग्वालियर 29।  ग्वालियर पूर्व विधान सभा क्षेत्र  में जल प्रदाय करने वाली  पानी की  टंकियों की  गुरुवार को सफाई के चलते तिघरा के पानी का जल प्रदाय प्रभावित रहेगा ।

कार्यपालन यंत्री जल प्रदाय  संजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नागरिकों को शुद्ध सुरक्षित निर्बाध पेयजल कराने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त  संघ प्रिय के निर्देशानुसार 68 एम.एल.डी.  न्यू एवं 68 एम.एल.डी. ओल्ड जल शोधन संयंत्र मोतीझील, 160 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र जलालपुर एवं 52 एम.एल.डी. जल शोधन संयंत्र तिघरा से ग्वालियर महानगर के   विभिन्न क्षेत्रों से 24 नग पेयजल सेम्पल मोतीझील एवं जलालपुर स्थित लेब टेस्ट में परीक्षण कराये गए है। 68 एम.एल.डी. क्लियर वाटर टैंक एवं डाइट कॉलेज पानी की टंकी का सफाई कार्य किया गया है।
आज  क्लियर वाटर टैंक की सफाई देर रात्रि तक पूरी होने के कारण टंकिया नहीं भरी जा सकी, जिस कारण सुबह लक्ष्मीबाई कालोनी टंकी, इंद्रगंज टंकी, वस्त्र नगर टंकी, चेतक पुरी टंकी, माधव नगर टंकी, गड्ढा मुहल्ला, हनुमान टेकरी) टंकी,  हुजरात कोतवाली टंकी, जेएएच टंकी, मांडरे की माता सम्प नही भर पाएंगे ।
टंकियों  और डायरेक्ट सप्लाई वाले क्षेत्र – शिंदे की छावनी, निर्धन नगर, सिंध बिहार, इंदरगंज, दाल बाजार , लोहिया बाजार, ललितपुर कॉलोनी, नया बाजार, कंपू , आर्मी की बजरिया, जवाहर कॉलोनी, ईदगाह , आमखो पहाड़िया, चंद्रबदनी नाका क्षेत्र, पारस बिहार, मुड़िया पहाड़, ओल्ड हाई कोर्ट, वस्त्र नगर, हेलीपैड कॉलोनी, चेतकपुरी, माधव नगर, विजय नगर, विवेक विहार, विजय नगर एक्सटेंशन, वसंत विहार, एजी ऑफिस के सामने इत्यादि क्षेत्र का होने वाला जलप्रदाय प्रभावित रहेगा