ग्वालियर ।सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर के डेमो सेंटर पर एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न प्रजातियों के पौधा तैयारी, विभिन्न वानिकी प्रजातियों के रोग, कीट एवं उनके रोकथाम के उपाय इत्यादि विषय पर कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अमिता शर्मा एवं डॉ. एस.पी.एस. तोमर द्वारा प्रशिक्षण प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रारंभ में डीएफओ मीना अवधेशकुमार द्वारा कार्यशाला के मुख्य उद्देश्य एवं विभाग द्वारा संपन्न किये जा रहे वर्तमान कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। श्री जाकिर हुसैन सुजागृति समाजसेवी संस्था मुरैना द्वारा संकटापन्न प्रजाति गूगल के संबंध में पौधा तैयारी उसका संरक्षण, बीज एवं गोंद एकत्रीकरण के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र ग्वालियर से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों द्वारा ऑर्गेनिक खाद, जीवामृत, कीट नियंत्रण हेतु ऑर्गेनिक एवं रासायनिक उपचार के साधन, मृदा परीक्षण, बरसात के समय पौधों में उत्पन्न समस्याएं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्री रविंद्र सिंह सेवानिवृत्ति एसडीओ द्वारा भी उक्त कार्यक्रम में नर्सरी प्रबंधन, शिफ्टिंग, ग्रेडिंग, पोटिंग मिक्सर इत्यादि सामान्य जानकारी पर प्रकाश डाला गया। सुरेश कुमार एसडीओ सामाजिक वानिकी वृत्त ग्वालियर द्वारा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अधिकारियों का आभार प्रदर्शन किया गया।

