वरिष्ठ पत्रकार आलोक पंड्या को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

आलोक पांडया को  श्रृद्धांजलि अर्पित करते पत्रकार 

 

ग्वालियर ।प्रेस क्लब और सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने मंगलवार को  फूलबाग परिसर में स्थित प्रेस क्लब ग्वालियर  कार्यालय पर एकत्रित पत्रकारों ने  वरिष्ठ पत्रकार आलोक पंड्या को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जाने-माने इतिहासकार, लेखक और वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुरेश सम्राट ने कहा कि हमारे लिये  बहुत ही दुखद खबर  है। लगभग एक दशक हम लोगों के बीच रहने वाले पत्रकार साथी आलोक पंड्या, जिन्होंने ग्वालियर में पत्रकारिता को नई दिशा दी, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी पहचान रखने वाले  पंड्या अब हम सबके बीच नहीं रहे। यह खबर बहुत ही हृदय विदारक है। अगर हम यह कहें कि यह आशा ही नहीं है तो उनको याद करने का अश्रुपूरित तरीका हमें समझ नहीं आ रहा है। डॉक्टर सुरेश सम्राट ने आगे कहा कि इतनी कम उम्र में  पंड्या हम सबके दिल में जगह बना गए। उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रेस क्लब ग्वालियर और सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब के सभी साथी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस मौके पर सभी पत्रकारों ने 2 मिनट मौन धारण कर  पंड्या को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में ग्वालियर प्रेस क्लब के अध्यक्ष  प्रदीप तोमर उपाध्यक्ष ,मचल सिंह बैंस, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह तोमर, सचिव  प्रमोद शर्मा,  मीडिया प्रभारी रवि शेखर के अलावा सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ग्वालियर के अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह कुशवाह, आनंद त्रिवेदी,  पंकज श्रीमाली,  प्रमोद शिंदे,  रविंद्र सिंह पवैया,  सुयश शर्मा,  धर्मवीर सिंह कुशवाह, प्रबुद्ध वर्मा,  गजेन्द्र शिवहरे,  राहुल परिहार, शाहनवाज खान,  संजय शर्मा,  महेंद्र कुशवाह, श्री मुकेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।