प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी का प्रथम वर्ष पूर्ण, आज सुंदर कांड और पत्रकार सम्मान समारोह

ग्वालियर प्रेस क्लब

ग्वालियर।आज से एक दशक पूर्व अस्तित्व में आया प्रेस क्लब  अपनी नवीन कार्यकारिणी का पहला वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। प्रेस क्लब की नवीन कार्यकारिणी 21 जनवरी 2025 को अस्तित्व में आयी। वर्षगांठ के मौके पर सुंदर कांड के आयोजन के साथ बुधवार से  कार्यक्रमों की शुरुआत करने जा रहा है कार्यक्रमों की श्रृंखला 26 जनवरी 77 वे गणतंत्र दिवस समारोह  तक निरंतर चलेगी।

प्रेस क्लब की ओर से जारी बयान में बताया है कि 21 जनवरी का दिन ग्वालियर प्रेस क्लब के इतिहास स्मरणीय रहेगा। आज ही के दिन एक वर्ष पूर्व वर्तमान कार्यकारिणी  सर्वसम्मति से अस्तित्व  में आई थी। प्रथम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्रेस क्लब 6 दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत बुधवार को सुंदर कांड के संगीत मय आयोजन  के साथ शुरु कर रहा है। कार्यक्रम 77 वे गणतंत्र दिवस तक निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम के पहले दिन सुंदर कांड के पश्चात पत्रकार सम्मान समारोह होगा । कार्यक्रम में  मेयर शोभा सतीश सिकरवार, विधायक सतीश सिकरवार नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।  सम्मान समारोह के बाद सहभोज रखा गया है।

प्रेस क्लब के अध्यक्ष प्रदीप तोमर ने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होने बताया कि प्रेस क्लब का सदस्यता अभियान 31 जनवरी तक चलाया जा रहा है। सभी सक्रिय पत्रकारों से सदस्यता लेने की अपील करते हुए कहा कि सदस्यता के लिये सचिव प्रमोद शर्मा कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र तोमर से संपर्क कर सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन सदस्यता  लेने की सुविधा भी उपलब्ध है।