ग्वालियर। जन उत्थान न्यास द्वारा आज विवाह स्थल ‘जनकपुरी मैदान’ पर वर-वधु के माता-पिता की बैठक आयोजत की गई। बैठक में न्यास के अध्यक्ष एवं विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने वर-वधु के अभिभावकों को संबोधित करते हुये कहा कि यह विवाह समारोह अपकी बेटियों की नही ब्लकि मेरी बेटियों की हैं। विवाह समारोह को सफल बनाने के लिये मैं और न्यास के सभी पदाधिकारीगण दिन-रात मेहनत कर रहे है, और विवाह समारोह के सभी कार्यक्रम भव्यता के साथ पूर्ण होंगे। विधायक डाॅ. सिकरवार ने अभिभावकों को कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कहा कि वधु एवं परिवारजन 21 जनवरी को हल्दी-मेंहदी की रश्म शाम 5 बजे एवं 22 जनवरी को महिला संगीत कार्यक्रम सायं 5 बजे से होगा। दिनांक 23 जनवरी को सुबह 8 बजे वधु एवं परिवार जन कार्यक्रम स्थल पर पहुॅचेंगे एवं 23 जनवरी को वर पक्ष के गणमान्य जन प्रातः 8 बजे जी.वाय.एम.सी क्लब परिसर पहुॅचेंगे। जहां उनका स्वागत होगा एवं स्वल्पहार कराया जायेगा। इसके बाद अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ 51 दूल्हों की बारात धूम-धाम से शुरू होगी। बारात में बैण्ड-बाजें, ढोल-तांसे, डी.जे. के साथ आतिशबाजी होगी और बारात का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोग भव्य स्वागत करेंगे। इसके साथ ही डाॅ. सिकरवार ने विवाह समारोह में वर-वधु को न्यास द्वारा दिये जा रहे उपहारों की जानकारी सूची सहित दी।

