नईदिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने ने अगले राष्ट्रीय अध्य़क्ष चुने जाने के प्रक्रिया शुरु कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के लक्ष्मण ने शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन प्रकिया की जानकारी मीडिया को जारी की है। इसके अनुसार 20 जनवरी को भाजपा के नये राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।
सबसे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचक मंडल की सूची जारी की गई है। 19 जनवरी सोमवार को 2 बजे से 4 बजे तक नामांकन जमा किये जासकेंगे । तत्पश्चात 4 से 5बजे नामांकन पत्रों की जांच होगी । शाम 5 से 6 बजे के बीच नाम वापस लिये जा सकेंगे। शाम 6.30 बजे मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उम्मीदवारों के साथ चुनाव मतदानकी जानकारी देंगे । 19 जनवरी मंगल वार कोसाढ़े ग्यारह बजे से1.30 के बीच अध्यक्ष के निर्वाचित अध्यक्ष के नाम की घोषणा करेंगे।

