ग्वालियर 09 । ग्वालियर महानगर हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव की मिसाल रहा है। यहां सभी धर्मों, वर्गों और जातियों के नागरिक सदियों से आपसी सम्मान और एकता के साथ रहते आए हैं। हालांकि, वर्तमान समय में शहर में सामाजिक सद्भाव को कुछ चुनौतियां झेलनी पड़ रही हैं। इसे देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने सक्रिय पहल की है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने ग्वालियर में सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के लिए एक 7 सदस्यीय जिला स्तरीय सामाजिक सद्भाव समिति का गठन किया है।
यह समिति शहर में सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने और सभी समुदायों के बीच एकता को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेगी। समिति में सर्वश्री महाराज सिंह पटेल को संयोजक नियुक्त किया गया है, साथ ही श्री राजेंद्र सिंह नाती, श्री दर्शन मिश्रा, श्री गजेंद्र अष्ठाना, श्री उदल सिंह यादव, श्री हमीद खां उस्मानी और श्री सुधीर मंडेलिया सदस्य के रूप में शामिल हैं।
समिति के गठन पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि ग्वालियर हमारी साझी विरासत का प्रतीक है, जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई और अन्य सभी वर्ग, जाति, समुदाय मिलजुल कर रहते हैं। लेकिन देखने में आ रहा है कि कुछ समय से शहर की शांति सद्भाव विगडता जा रहा हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सामाजिक सद्भाव की पक्षधर रही है। इस समिति के माध्यम से हम हर स्तर पर प्रयास करेंगे कि ग्वालियर में प्रेम और भाईचारा बरकरार रहे।
…………………………

