Headlines

महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव2025- आरक्षित महिला सीटों पर 5 भाजपा की प्रत्याशी निर्विरोध जीती

मुंबई।महाराष्ट्र  के  29 नगर निगम के लिये 15 जनवरी को होने जा रहे  चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पांच महिला प्रत्याशियों ने नामांकन जांच किए जाने के दिन ही जीत दर्ज की है।
आपको बता दे की महाराष्ट्र में होने वाले नगर निगम चुनाव के नामांकन फार्म की जांच 31 दिसंबर बुधवार को पूरी हुई थी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कल्याण डोबिवली और धुले नगर निगम  के 5  महिला आरक्षित  वार्डो की  भाजपा उम्मीदवारों ने   बिना मुकाबले के ही चुनाव में  जीत दर्ज कर ली  है। इससे भाजपा की दो नगर निगमों में चुनाव में उतरने से पहले ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

 

कल्याण डोंबिवली नगर निगम

कल्याण डोंबिवली नगर निगम के 122 सदस्यीय परिषद में भाजपा ने बिना मुकाबले 3 सीटों पर जीत हासिल की है।
वार्ड 18 ए ओबीसी आरक्षित से रेखा चौधरी वार्ड 26 सी से आर एस एस से जुड़े परिवार की आसवरी नवरे वार्ड 26 बी से रंजना पेरकर ।

धुले नगर निगम

कल्याण डोंबिवली की तरह ही 74 सदस्यी धुले नगर निगम में भी भाजपा की दो महिला प्रत्याशी बिना मुकाबले के लिए जीत गई है।
वार्ड 6 से ज्योत्सना प्रफुल्ल पाटिल
उज्ज्वला भोंसले भी विपक्षी उम्मीदवार का नामांकन रद्द करने से विजय घोषित की गई है आपको बता दें की उज्जवला भोसले एनसीपी( शरद पवार गुट) के धुले शहर जिला अध्यक्ष रंजीत भोंसले की पत्नी हैं वह दो दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं।