
भोपाल । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ,33 प्रदेश प्रवक्ताओं और 47 सदस्यी मीडिया टीम गुरुवार को घोषित कर दी की । ग्वालियर से पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं ग्वालियर में संभागीय मीडिया प्रभारी का दायित्व संभाल रहे राजलखन सिंह को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
भोपाल के -15 इंदौर के -8 एवं ग्वालियर-5 सदस्यों को शामिल किया है। घोषित की मीडिया टीम में ग्वालियर से मीडिया पेनलिस्ट में सुबोध दुबे और गौरव कुलश्रेष्ठ को शामिल किया गया है । जबकि नवीन चौधरी ,सुभाष शर्मा और अनिल कौरव को मीडिया टीम का सदस्य बनाया गया है।
मीडिया टीम के 47 सदस्यों में से 19 ब्राह्मणों को शामिल किया है। जबकि क्षत्रियों को मीडिया टीम के लायक नही समझा गया । मीडिया पैनलिस्ट और सदस्यों में भोपाल का दबदवा रहा है । भोपाल के 15 कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। दूसरे नंबर पर इंदौर और तीसरे नंबर पर प्रदेश की राजनीति में पावर सेन्टर कहे जाने वाले ग्वालियर से 5 कार्यकर्ताओं को टीम में शामिल किया गया है।
राज लखन सिंह अपग्रेड सह मीडिया प्रभारी का मिला दायित्व
1. बृजगोपाल लोया (रायसेन)
2. मिलन भार्गव (भोपाल)
3. आलोक दुबे (इंदौर)
4. राकेश पंड्या (उज्जैन)
5. राजलखन सिंह (ग्वालियर)
6. विशाल बत्रा (बैतूल)
7. पवन दुबे (भोपाल)
8. श्रीकांत साहू (जबलपुर)
9. प्रदीप राजौरिया (सागर)
पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया बने प्रदेश प्रवक्ता
अर्चना चिटनीस, कुंवर सिंह टेकाम, उषा ठाकुर, गौरव पारधी, नीरज सिंह लोधी, संदीप जायसवाल, संतोष वरकड़े, दिलीप परिहार, संजय शाह, डॉ. योगेश पंडाग्रे, छाया मोरे, कलसिंह भाबर, यशपाल सिंह सिसोदिया, घनश्याम पिरोनिया, रामलाल रौतेल, डॉ. सनवर पटेल, राजेंद्र भारती, डॉ. हितेश वाजपेयी, पंकज चतुर्वेदी, गुलरेज शेख, रूप पमनानी, विवेक गुप्ता, डॉ. दुर्गेश केसवानी, अजय धवले, डॉ. दिव्या गुप्ता, राजेंद्र सिंह ठाकुर, अजय यादव, मंजरी जैन, डॉ. वाणी आहलुवालिया, धैर्यवर्धन शर्मा, कल्पेश ठाकुर, वैभव शुक्ला, सचिन बघेल।


