Headlines

मुख्यमंत्री यादव हेमंत खंडेलवाल ने प्रीतम लोधी की मां के निधन पर किया शोक व्यक्त

ग्वालियर1।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रविवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पधारे। ग्वालियर विमानतल पर जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर राजकीय विमान से भोपाल से चलकर राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल ग्वालियर पधारे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल भी ग्वालियर आए।
विमानतल पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री प्रेम सिंह राजपूत, बीज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्री अभय चौधरी, पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष श्री कौशल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विमानतल से जलालपुर पहुँचे। वहाँ स्थित शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रीतम लोधी के निवास पर जाकर उनकी माताजी स्व. श्रीमती भागवती बाई के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। इसके पश्चात ग्वालियर विमानतल आकर हेलीकॉप्टर से श्योपुर जिले के लिये रवाना हुए।