Headlines

विशेष सम्पत्तिकर वसूली शिविर लगेंगे आज

ग्वालियर 27।सम्पत्तिकर वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कॉलोनियांे, मार्केट, मल्टीयों तथा विभिन्न स्थानों पर संपत्ति कर वसूली शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से ऐसे रहवासी जिनके पास भवन की रजिस्ट्री नहीं है केवल नोटरी है या काबिज है उनके लिए विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें वह काविज की रसीद पर संपत्ति कर जमा करा सकते हैं।
अपर आयुक्त श्री मुनीष सिकरवार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार वर्ष 2025-26 के लंबित सम्पत्तिकर वसूल किए जाने हेतु कॉलोनियों, मार्केट आदि जगहों पर कैंप आयोजित कर सम्पत्तिकर जमा कराया जा रहा है।  जिसके तहत  शनिवार  को विभिन्न स्थानों पर सम्पत्तिकर शिविर आयोजित किए जाएगें। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगाया जाएगा।
सम्पत्तिकर शिविर जिसमें वार्ड 7 के लिए फूफा चौराहा राधाविहार, वार्ड 21 के लिए परमार फोटो कॉपी के सामने गोले का मंदिर, वार्ड 22 के लिए एक्सिस बैंक एटीएम के पास सुरेश नगर, वार्ड 23 के लिए पालिया चक्की के पास श्रीनगर कॉलोनी, वार्ड 57 के लिए मैनावाली गली चौराहा ओल्ड हाईकोर्ट, वार्ड 58 के लिए हेलीपेड कॉलोनी, वार्ड 59 के लिए सरिता कॉन्वेंट स्कूल नहर वाली माता रोड, वार्ड 15 के लिए माधवी नगर एसएलपी स्कूल वाली गली, वार्ड 56 के लिए नहर वाली माता रोड सरिता स्कूल के पास, वार्ड 61 के लिए मॉडल टाउन सिरोल, वार्ड 25 के लिए 7 नम्बर चौराहा, वार्ड 48,51 के लिए आपागंज मस्जिद के पास, वार्ड 30 के लिए पटेल नगर चौराहा विंउल साडी शोरूम के पास, वार्ड 4 के लिए मेवाती मोहल्ला इमाम साहब का बाडा, वार्ड 5 के लिए गिर्राज पार्क आनंद नगर, वार्ड 1 के लिए गरगज वाटिका, वार्ड 29 के लिए कर्मचारी आवास निगम पानी की टंकी, वार्ड 60 के लिए पवनसुत कॉलोनी, वार्ड 18 के लिए आस्था नगर राठौर साहब के मकान के सामने शंकर मंदिर के पास, वार्ड 19 के लिए गायत्री विहार वर्मा वाली गली यशवंत कुशवाह मकान के पास, वार्ड 65 के लिए सांई विहार कॉलोनी वीरपुर, वार्ड 64 के लिए ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पम्प के पास, वार्ड 63 के लिए लोधी चौक, वार्ड 62 के लिए स्काई सिटी गिरगांव सहित अनेक स्थानों पर सम्पत्तिकर वसूली शिविर आयोजित किए जाएगें।