Headlines

राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में ‘एआई इन एग्रीकल्चर’ पर दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

ग्वालियर, 26 । कृषि महाविद्यालय, राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में 26 से 27 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन अनुसूचित जाति  वर्ग के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पीएचडी के विद्यार्थियों के लिए किया जा रहा है। कार्यक्रम का विषय “Application of AI in Agriculture” रखा गया है।
प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) की परिभाषा, एमएल के प्रकार, ऑनलाइन टूल्स तथा पायथन लाइब्रेरी के माध्यम से कृषि में उनके उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने कृषि क्षेत्र में एआई आधारित चित्रों एवं उदाहरणों के जरिए फसल प्रबंधन, रोग पहचान और उत्पादन वृद्धि की संभावनाओं को सरल ढंग से समझाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. वाई.पी. सिंह ने की। स्वागत भाषण डॉ. एच.एल. खपेडिया ने दिया और कार्यक्रम की रूपरेखा से विद्यार्थियों को अवगत कराया। संचालन डॉ. मनोज कुमार तरवरिया ने किया तथा डॉ. दीपक वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. देवेन्द्र कुमार इनवाती, डॉ. रविन्द्र सोलंकी, डॉ. दीपक सरन, हरि मोहन जाटव सहित अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।