Headlines

मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ प्रमुख सचिव के नाम आज देगा ज्ञापन 24 फरवरी को भोपाल में होगा प्रदर्शन

 

ग्वालियर8।मध्य प्रदेश संविदा आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ  ने अपनी मांगों के संबध में प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।  तहत शासकीय अस्पतालों में सेवाएं प्रदान कर आउटसोर्स, स्वास्थ्य, कर्मचारियों की न्याय उचित प्रमुख मांगों को लेकर प्रथम चरण में सोमवार को   शाम 4 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय थाटीपुर पर आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी सामूहिक रूप से एकत्रित होकर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को प्रमुख सचिव महोदय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्रालय भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया  कि आगामी  16, 17एव 18फरवरी को कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर शोषण प्रथा की नीति का विरोध करेंगे।
आंदोलन के अंतिम चरण में  23 एवं 24 फरवरी 2026 को प्रदेश विभिन्न शासकीय अस्पतालों में सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मचारी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे राजधानी भोपाल की सड़कों पर एकत्रित होकर हल्ला बोल प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगाएंगे

आउटसोर्स कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत सेवाएं दे चुके आउटसोर्स कर्मचारियों को बिना कोई शर्त के विभाग में तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों समायोजन कर नियमित किया जाए अथवा बिना कोई शर्त के संविदा में मर्ज किया जाए।
2. प्रदेश के विभिन्न शासकीय अस्पतालों में निम्न पदों पर सेवाएं दे रहे आउटसोर्स कर्मियों के लिए उत्तर प्रदेश शासन एवं हरियाणा शासन की तर्ज पर ठोस नीति तैयार कर स्थाई समाधान किया जाए ।
3. आउटसोर्स कर्मचारी के लिए न्यूनतम 21000 वेतन निर्धारित किया जाए
4. श्रम विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2024 से पुनरीक्षित वेतन वृद्धि की गई थी उक्त अनुसार 11 माह के एरियर राशि भुगतान नहीं किया गया विभाग द्वारा स्पष्ट आदेश जारी किए जाएं।
5. समस्त जिलों में निजी आउटसोर्स एजेंसी को ब्लैक लिस्ट किया जाए विभाग द्वारा सीधा खातों में भुगतान किया जाए
6. रेगुलर कर्मचारियों की तरह शासकीय छुट्टियों की सुविधा दी जाए ।
7. आउटसोर्स कर्मचारी को भी नियमित भर्ती में 50% आरक्षण दिया जाए ।
8. आउटसोर्स कर्मचारियों का स्वास्थ्य बीमा कराया जाये।
9. ग्रेज्यूटी का लाभ दिया जाये।