
ग्वालियर29। नगर निगम सीमा में कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना पदमपुर खेरिया और मुरार में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी । नगर निगम ने गुरुवार को कार्यवाही कर सड़क सीवर बाउंड्री विद्युत खंबों को बुलडोजर चला कर नष्ट करदिया।
भवन अधिकारी राजू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरुप नगर निगम आयुक्तसंघ प्रिय एवं अपर आयुक्त श्री टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार सिटी प्लानर महेन्द्र अग्रवाल के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। िस क्रम में आज दो अवैध कॉलेनियों पर कार्यवाही की गई।
अवैध कालोनियों पर कार्रवाई के अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में चिन्हित 58 कालोनियों में से ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत 4 कालोनियों पर विगत दिवस को कार्यवाही की गई थी। उसी चरण अंतर्गत 2 अवैध कालोनियों पर आज दिनांक 29 जनवरी 2026 को वार्ड 62 के ग्राम पदमपुर खेरिया एवं मुरार के सर्वे क्रमांक 103/1,103/2, 151, 169/1,169/2, 171/1, 171/2, 171/3 कुल रखवा 1.682 हेक्टेयर (लगभग 8 बीघा) पर अवैध कॉलोनी का विकास कर सड़क सीवर बाउंड्री एवं विद्युत पोल आदि निर्मित किए गए थे। जिन्हें हटाने की कार्यवाही की गई तथा एक कॉलोनाइजर को विकास अनुज्ञा लेने के उपरान्त ही कार्य करने हिदायत दी गई।
आज की कार्रवाई के दौरान सिटी प्लानर महेंद्र अग्रवाल, भवन अधिकारी राजू गोयल, भवन निरीक्षक उत्पल भदौरिया एवं मदाखलत अधिकारी शैलेन्द्र चौहान तथा पुलिस बल सहित कार्यवाही में शामिल रहे।

