Headlines

भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री जी को श्रीफल भेंट कर दिया माधव बाल निकेतन वृद्ध आश्रम भागवत कथा का दिया आमंत्रण

*
ग्वालियर।माधव बाल निकेतन वृद्ध आश्रम (माधव वाल निकेतन) परिसर में आगामी 27 जनवरी से 3 फ़रवरी तक आयोजित होने जा रही श्रीमद् भागवत कथा को लेकर तैयारियाँ प्रारंभ हो चुकी हैं। इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पंडित घनश्याम शास्त्री जी महाराज को विधिवत रूप से कथा हेतु आमंत्रित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने महाराज श्री को नारियल, श्रीफल व शॉल भेंट कर सम्मानपूर्वक कथा वाचन का आग्रह किया, जिसे महाराज श्री ने सहर्ष स्वीकार किया।
इस अवसर पर माधव विद्या आश्रम समिति के अध्यक्ष पवन भटनागर एवं अध्यक्ष उत्तम श्रीवास्तव विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन वृद्धजनों के आध्यात्मिक उत्थान, सेवा और धर्म जागरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 85 बजे तक होगी, जिसमें नगर के श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पधारने की अपील की गई है। कथा स्थल पर भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था रहेगी।
समिति ने नगरवासियों से अनुरोध किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं वृद्ध आश्रम के इस पुनीत आयोजन को सफल बनाएं इस अवसर अध्यक्ष पवन भटनागर, नूतन श्रीवास्तव, प्रदीप भटनागर,महेश श्रीवास्तव,राजू भटनागर,पी डी सोनी ,सीमा सक्सेना ओर समित के सदस्यों ने महाराज जी को नारियल देकर आमंत्रित किया गया