ग्वालियर। सकल हिंदू समाज ने बेटी बचाओ चौराहे पर शनिवार को समरसता दीप प्रज्वलन कार्यक्रम का आयोजन किया। सभी वर्गों के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर दीप प्रज्वलित कर जातिवाद भगाने समरसता लाने का संकल्प लिया ।कार्यक्रम में हम सब हिन्दू भाई भाई, भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाए गए।
कार्यक्रम में वक्ताओ ने जातिगत भेद छोड़ संगठित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम का उद्देश्य जातिवाद छोड़ सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना है। सांस्कृतिक मूल्यों व राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर काम करना है। हमें जातिवाद स्वरूप ‘अज्ञान’ रूपी अंधकार को दूर कर समरसता स्वरूप ‘ज्ञान’ के प्रकाश से समाज को जोड़ने पर जोर देना है। जिससे हम सब सनातनियों का समग्र विकास हो। कार्यक्रम में हम सब हिन्दू भाई भाई, भारत माता की जय के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस अवसर अनिल चौधरी, दिनेश जैन,संतोष गौडियाले, अमर कुटे, शिवेन्द्र राठौर, आनंद शर्मा, , नकुल वाल्मिक, सुनीता किरार, गीता भदौरिया, सुमन चौरसिया, शकुंतला तोमर, गोपाल जाटव,घनश्याम गुप्ता, धर्मेंद्र कुशवाह, नवीन चौधरी, जनवेद चौरसिया, , कुलदीप मौर्य, अनु करोसिया, गब्बर जाटव, राकेश कटारे, राज भौंड, प्रिंस मौर्य,अनूप गोस्वामी, अमित बंसल, विनोद अवस्थी, बलबीर गुर्जर, मुनेश जादौन, हरीश उमरिया, कैलाश राठौर, देवेन्द्र तोमर, संतोष राठौर, सुनील भदौरिया,, गजेन्द्र दंडोतिया, महेन्द्र सोलंकी, पवन चौहान, सुनील पांडे, अशोक चौहान, राजेन्द्र परमार, अंकित दीक्षित, लाखन तोमर, कपिल गुर्जर, धर्मेन्द्र कुकल, बंटी कुशवाह, प्रमोद धमानी, देव करोसिया आदि सैकड़ों हिंदू उपस्थित रहे।

