Headlines

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने सर्वसम्मति से चुने 2026 विपिन जैन अध्यक्ष हितेन्द्र बोहरा सचिव और सुधीर जैन को चुना कोषाध्यक्ष

जैन सोशल ग्रुप नव निर्वाचित पदाधिकारी 2026

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप 2026 का शपथ समारोह 11 को  रविवार शाम 7 बजे

ग्वालियर ।दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें धार्मिक वातावरण के बीच आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी 2026 की टीम का गठन हुआ। विधिवत बैठक का शुभारंभ जैन धर्म के परम पवित्र महामंत्र णमोंकार पाठ’ से प्रारंभ हुआ। वही 11 जनवरी रविवार शाम 7 बजे से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर का शपथ समारोह आयोजित होगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की 2026 की नवनिर्मित टीम का गठन संस्था के संरक्षक विकास गंगवाल निर्मल पाटनी और अनिल शाह के साथ संस्थापक अध्यक्ष अंकित पाटनी ओर मेंटोर मुकेश पहाड़िया की देखरेख ओर सर्वसम्मति से 2026 की नवीन टीम की घोषणा की।
सर्वसम्मति से नई टीम के अध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष की घोषणा:
 दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ग्वालियर की नवीन कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संरक्षकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए नई टीम के अध्यक्ष श्रीमान विपिन जैन को दायित्व सौंपा गया। वहीं संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए श्रीमान हितेंद्र बोहरा को सचिव और वित्तीय प्रबंधन के लिए श्रीमान सुधीर जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष ने रखा लेखा-जोखा:
 बैठक को संबोधित करते हुए निवर्तमान अध्यक्ष श्री शोभित जैन  ने अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया, उन्होंने ग्रुप को शिखर तक पहुंचाने के लिए अपनी टीम द्वारा किए गए सेवा कार्यों और उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
नई टीम द्वारा आभार प्रकट:
नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री विपिन जैन, सचिव हितेंद्र बोहरा जैन एवं कोषाध्यक्ष सुधीर जैन ने उनकी नियुक्ति पर सभी का धन्यवाद किया एवं संकल्प व्यक्त किया कि वे दिगंबर सोशल ग्रुप ग्वालियर के मूल उद्देश्यों को प्राथमिकता देंगे, उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों के सहयोग से वे ग्रुप को सेवा और समर्पण के नए आयामों तक ले जाएंगे।