Headlines

आईएमए नैटकॉन-2025 में डॉ. बृजेश सिंघल सम्मानित

नैटकॉन-2025 अहमदाबाद

 

ग्वालियर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का राष्ट्रीय सम्मेलन नैटकॉन-2025 अहमदाबाद में भव्य रूप से आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से प्रख्यात चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और विभिन्न राज्यों की आईएमए शाखाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय मंच पर आईएमए ग्वालियर शाखा के अध्यक्ष डॉ. बृजेश सिंघल को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया।
सम्मेलन के दौरान आईसीसी के निदेशक मंडल के अध्यक्ष जय शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रशंसा पुरस्कार के अंतर्गत स्थानीय शाखा के सर्वश्रेष्ठ निर्वाचित अध्यक्ष की श्रेणी में डॉ. बृजेश सिंघल को सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके प्रभावी नेतृत्व, संगठनात्मक दक्षता और चिकित्सक समुदाय के हित में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. सिंघल को यह सम्मान चिकित्सा जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के सफल संचालन, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने वाली गतिविधियों तथा चिकित्सकों की समस्याओं और अधिकारों की प्रभावी पैरवी के लिए आयोजित किए गए कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के लिए दिया गया है। राष्ट्रीय सम्मेलन में चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य नीति, चिकित्सकों की चुनौतियों और भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विस्तृत चर्चा हुई। आईएमए ग्वालियर शाखा के सदस्यों ने इस उपलब्धि को सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताते हुए डॉ. सिंघल को बधाई दी है।