ग्वालियर। मध्य प्रदेश में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम के निष्पक्ष एवं प्रभावी संचालन तथा मतदाता सूची में पाई जा रही विभिन्न त्रुटियों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से रविवार को शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव की अध्यक्षता एवं राज्यसभा सांसद अशोक सिंह के मुख्यातिथ्य में कांग्रेस जिला समन्वय समिति की अति आवश्यक बैठक कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर आयोजित की गई।
बैठक में महानगर में चल मतदाता सूचियों के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। मतदाता सूची में नामों की डुप्लिकेशन, गलत पता, वोटर आईडी कार्ड में त्रुटियां तथा अन्य असंगतियों को दूर करने के लिए ठोस रणनीति पर विचार विमर्श हुआ। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वच्छ एवं अद्यतन मतदाता सूची को सुनिश्चित करने पर बल दिया है। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं की सहायता करेंगे तथा चुनाव आयोग के पोर्टल पर त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार सुनिश्चित करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद श्री अशोक सिंह एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेंद्र यादव ने कहा, **”स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन कार्यक्रम लोकतंत्र का आधारभूत स्तंभ है। हमारी पार्टी सुनिश्चित करेगी कि यह कार्यक्रम पूरी पारदर्शिता के साथ चले और कोई भी मतदाता अपनी सूची से वंचित न रहे। , हम कार्यकर्ताओं के माध्यम से त्रुटियों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे। यह न केवल चुनावी प्रक्रिया को मजबूत करेगा, बल्कि हर नागरिक के मताधिकार को सुरक्षित भी रखेगा। कांग्रेस पार्टी इस दिशा में पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।
बैठक में पूर्व मंत्री बालेंदु शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र शर्मा, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा, आरपी सिंह हरिओम शर्मा, प्रभु दयाल जौहरे, महाराज सिंह पटेल संजय सिंह राठौड़, हैंवरन सिंह कंसाना, हरेन्द्र सिंह गुर्जर, राधा कृष्ण हितेन्द्र सिंह यादव अब्दुल हमीद, पप्पू देवेन्द्र सिंह चौहान, महादेव अपुरिया ,अनूप शिवहरे, अवनीश पुष्पेन्द्र सिंह गुर्जर, राकेश शर्मा, राजेश खान ,लक्ष्मी नारायण कुशवाह, राजेश बाबू , महेन्द्र चतुर्वेदी ,कैलाश चावला, पिंटू राजपूत आदि उपस्थित थे।

