भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के ग्वालियर आगमन पर भव्य व ऐतिहासिक स्वागत



ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल का वंदेभारत एक्सप्रेस से ग्वालियर आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया के नेतृत्व में उनका भव्य आत्मीय व ऐतिहासिक स्वागत किया गया। रेलवे स्टेशन पर प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल के स्वागत में सारा स्टेशन नारों से गुंजायमान हो रहा था।

श्री हेमन्त खंडेलवाल का स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण सेजवलकर, सागर संभाग प्रभारी श्री विजय दुबे, विधायक मोहन सिंह राठौर, विधायक प्रीतम लोधी, सभापति मनोज तोमर, पूर्व जिलाध्यक्षद्वय अभय चौधरी कमल माखीजानी, पूर्व विधायकद्वय रामबरन सिंह गुर्जर मुन्नालाल गोयल, वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, सुमन शर्मा, राकेश खुरासिया, जिला महामंत्री विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलैया धर्मेंद्र तोमर, गिर्राज कंसाना, भरत दांतरे, बिरजू शिवहरे, सतेंद्र शर्मा, भारत शाक्य, राघवेंद्र कुशवाहा, आलोक आहूजा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।