Headlines

पचमढ़ी को मिला ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज’ सर्टिफिकेट

भोपाल5।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश पर्यटन को एक और अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धि मिली है। जर्मनी के बर्लिन में आयोजित ITB बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित ‘ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रॉन्ज’ सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ओर से उज्जैन कमिश्नर श्री आशीष सिंह ने प्राप्त किया। पचमढ़ी यह गौरव प्राप्त करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है, जो प्रदेश में रिस्पॉन्सिबल और सस्टेनेबल टूरिज्म को नई पहचान देता है।