Headlines

भारत का विजयी अभियान जारी नीदर लैंड को 17 रन से हराया

शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

शिवम दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन की मदद से भारत ने नीदरलैंड को 17 रन से हराकर विजयी अभियान जारी रखा है। बुधवार को कोलंबो में खेले गए टी20 विश्व कप के 36वें ग्रुप मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन विकेट लिए जबकि शिवम दुबे ने दो सफलताएं अपने नाम कीं। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने मैक्स ओ डौउड को आउट किया जो 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए।

नीदरलैंड को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने माइकल लेविट को आउट किया। वह सिर्फ 24 रन बना पाए हैं।नीदरलैंड को तीसरा और चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने पहले कॉलिन एकरमैन को रिंकू के हाथों कैच कराया। इसके बाद आर्यन दत्त को बोल्ड किया।नीदरलैंड को पांचवां झटका शिवम दुबे ने दिया। उन्होंने बास डीलीड को अपना शिकार बनाया। वह 33 रन बनाकर लौटे।

भारत ने नीदरलैंड के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए हैं। उनके लिए शिवम दुबे ने सर्वाधिक 66 रनों की पारी खेली। नीदरलैंड के लिए लोगन वान बीक ने तीन विकेट लिए जबकि आर्यन दत्त को दो सफलताएं मिलीं। इसके अलावा काइल क्लेन ने एक विकेट अपने नाम लिया।