भारत अंडर 19 क्रिकेट विश्वकप के फायनल छठी बार विजेता बनने की ओरइंग्लैंड से होगा मुकाबला

आरोन जार्ज के शतक और वैभव म्हात्रे के अर्धशतकों से भारत 41.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 311 रन  बनाकर इतिहास रच दिया  । भारतीय टीम ने छठी बारअंडर 19 के विश्वकप के फायनल प्रवेश किया है। भारत पांच बार विजेता रहा है, भारतीय टीम का फायनल में मुकाबला इंगलैंड से होगा जिसने सेमीफायनल में आस्ट्रेलिया हराया है। वैभव सुर्यवंशी कप्तान,आयुष म्हात्रे,आरोन जार्ज और  विहान मल्होत्रा जैसे इन फार्म  बल्लेबाजों  की चैंपियन शिप ताबडतोड़ बल्लेबाजी से छठी  बार चैंपियन बनने की भविष्यवाणी क्रिकेट के पंडितों ने की है।

भारत ने तोड़ा बीस  साल पुराना रिकॉर्ड
भारत ने इस तरह अंडर-19 विश्व कप का सबसे बड़ा रन चेज बनाया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम था जिन्होंने 2006 में आयरलैंड के खिलाफ 305 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। भारत ने इस तरह 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और शान से खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। दिलचस्प बात यह है कि भारत अंडर-19 विश्व कप के 16 सत्र में से 10 बार खिताबी मुकाबले में पहुंच चुका है जो सर्वाधिक है। भारत ने लगातार छठी बार फाइनल में जगह बनाई। टीम 2016, 2018, 2020, 2022, 2024 और 2026 में खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारत ने रिकॉर्ड पांच बार इस टूर्नामेंट को जीता है और अब उसके पास छठी ट्रॉफी जीतने का मौका है। भारत का फाइनल में सामना इंग्लैंड से शुक्रवार को होगा। इंग्लैंड ने एक अन्य सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

लक्ष्य का पीछा करते हुए वैभव और आरोन ने भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। इस दौरान वैभव अपनी पुरानी फॉर्म में नजर आए। वैभव के आउट होने के बाद आरोन और कप्तान म्हात्रे ने पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी हुई। भारत के लिए आरोन जॉर्ज ने 104 गेंदों पर 15 चौकों और दो छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। वहीं, वैभव ने 33 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 68 रन, जबकि म्हात्रे ने 59 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों के सहारे 62 रन की पारी खेली। विहान मल्होत्रा का साथ देने आये  वेदांत ने जीत की औपचारिकता पूरी की ।  विहान ने 47 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 38 और वेदांत 6 गेंदों पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे।

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए  भारत को 311 रन काबड़ा लक्ष्य दिया। अफगानिस्तान की ओर से  उजईरुल्लाह नियाजाई और फैसल शिनोजादा ने शतक लगाये । नियाजाई ने 86 गेंद में 12 चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 101 रन की पारी खेली। वहीं, फैसल ने 93 गेंद में 15 चौके की मदद से 110 रन बनाए। इसके अलावा उस्मान सदत ने 39 रन और खालिद अहमदजई ने 31 रन की पारी खेली। अजिजुल्लाह मियाखिल 12 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अब्दुल अजीज सात रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान को दो-दो विकेट मिले।