भारत 41 रन से हारा न्यूजीलैंड ने 2-1 से जीती वनडे सीरीज, विराट का इंटरनेशनल क्रिकेट में 85 वां शतक

इंदौर।न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से 
तीन मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली।
न्यूजीलैंड ने भारत को तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले में 41 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम ने 2-1 से तीन
 मैचों की वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने टॉस 
जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कीवियों ने डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारियों की
 बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 337 रन बनाए। जवाब में भारत की टीम 46 ओवर में 10 विकेट पर 296 रन बना 
सकी। तीसरे वनडे में विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 92 गेंदों में अपने वनडे करियर का 54वां शतक पूरा
 किया। यह उनका अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में 85 वां शतक था   विराट कोहली 124 रन बनाकर नीतिश रेड्डी ने पहला अर्धशतकजमाते हुए 57 गेंदों में 53 रन की पारी खेली इसके साथ 
 हर्षित राणा ने 52 रन बनाए। श्रेयस अय्यर और केएल राहुल सस्ते में आउट हुए। 
डेरिल मिशेल ने तीन मैचों की श्रृंखला दो शतकों के साथ कुल 352 रन बनाये । उन्हे आखरी मैच में मैन ऑफ दी मैच के साथ साथ
फप्लेयर ऑफ दी सीरिज चुना गया । न्यूजीलैंड की टीम में ने37 साल बाद भारत को उनके घर में ही मात दी ।