नईदिल्ली5 । केन्द्र सरकार आठ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश के राज्य पाल बदल दिये हैं। सेनानिवृत जनरल अताहुसैन हसनैन को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं नंद किशोर यादव नागालैंड के राज्यपाल बनाये गये हैं।
हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को तेलंगाना ,तेलंगाना के राज्यपाल विष्णु देव शर्मा को महाराष्ट्र , तमिलनाडु के राज्यपाल नारायण रवि को पश्चिम बंगाल ,केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल का प्रभार दिया गया है । केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख के नये उपराज्यपाल विनय सक्सैना होंगे। जबकि दिल्ली मे पूर्व राजनायिक तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए उपराज्यपाल नियुक्त किये गये हैं।
दिल्तली के नये उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को पीएम मोदी का करीबी माना जाता है । संधू ने 2020 से 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में काम किया है ।अपने 35 साल के कैरियर में उन्होंने भारत अमेरिकी संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। संधू श्रीलंका में हाई कमिश्नर और जर्मनी में कोन्सुलेट जनरल के रूप में भी काम कर चुके हैं।

