शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती मीनू परिहार ने पुतला दहन में संबोधित करते हुए कहा कि एपस्टीन फाइल्स में जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम सामने आया है, उसने पूरे देश को शर्मसार किया है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा नैतिकता और संस्कार की बातें करती है, लेकिन जब अपने नेताओं पर गंभीर सवाल उठते हैं तो भाजपा सरकार चुप्पी साध लेती है। महिला कांग्रेस यह स्पष्ट करना चाहती है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। हम मांग करते हैं कि केंद्र सरकार तत्काल केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा लें। श्रीमती परिहार ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, तो महिला कांग्रेस पूरे प्रदेश में चरणबद्ध उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि आज भाजपा की कथनी और करनी का फर्क पूरे देश के सामने आ गया है। जब विपक्ष के नेताओं पर बिना प्रमाण के आरोप लगते हैं तो भाजपा तुरन्त कार्रवाई की मांग करती है, लेकिन अपने मंत्री पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सवाल उठने के बावजूद सरकार मौन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा नेतृत्व को देश की जनता को बताना चाहिए कि आखिर इस मामले में सच्चाई क्या है। क्या कारण है कि इतने गंभीर आरोपों पर भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा? कांग्रेस पार्टी और महिला कांग्रेस इस मुद्दे को दबने नहीं देगी। जब तक सच्चाई सामने नहीं आती और जवाबदेही तय नहीं होती, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
पुतला दहन में श्रीमती सीमा समाधिया, श्रीमती मनीषा रावत, श्रीमती रचना शेर सिंह, श्रीमती वीना भरद्वाज, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती सुनीता तोमर, श्रीमती ज्योति बाथम, श्रीमती तृप्ति चौहान, श्रीमती गीता शर्मा, श्रीमती रचना कुशवाह मनोरमा सिंह, श्रीमती मिथिलेश चौहान, प्रीति पंडित, श्रीमती सरिता शर्मा, श्रीमती प्रियंका सूर्यवंशी, श्रीमती वर्षा शर्मा, श्रीमती माधवी नरवरिया, श्रीमती उमा शर्मा, माया उस्मानी श्रीमती श्रीमती अनुपमा शिवहरे, श्रीमती राजकुमारी मंडेलिया, श्रीमती सुनीता कुशवाह, श्रीमती लक्ष्मी माधुर, श्रीमती परिणा मोनू जैन, संजय सिंह राठौर, चतुर्भुज धनोलिया, कुलदीप कौरव, महादेव अपोरिया, तरूण यादव, महेष मधुरिया, आशुतोष शर्मा, श्रीमती मोहित दीक्षित सुनील शर्मा, श्रीमती विवेक पांडे, विवेक तोमर, राजू राय, राकेश पटेल, मुनेंद्र भदौरिया, संजय माहोर सहित महिला कंाग्रेस की अनेक कार्यकर्ते, पदाधिकारी सम्मिलित थे।

